फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिना एनओसी के कर दी रजिस्ट्री, नायब तहसीलदार सहित छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दस्तावेजों में भी हुई छेड़छाड़, उपायुक्त कार्यालय की शिकायत पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बिना एनओसी के ही तहसील में रजिस्ट्री करने का मामला सामने आया है। जिला उपायुक्त कार्यालय से मिली शिकायत के बाद थाना सेंट्रल पुलिस ने नायब तहसीलदार सहित छह लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों में कंप्यूटर ऑपरेटर भी शामिल है।
विज्ञापन

सेंट्रल थाने में दर्ज केस के मुताबिक एक प्रॉपर्टी को बुढ़ैना गांव निवासी लख्मी चंद ने रहीमपुर पलवल निवासी अजय कुमार से खरीदा था। आठ जनवरी 2024 को प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री की गई थी। इसकी जांच की गई तो उसमें जमीन का रकबा बसेलवा का था, लेकिन इसमें प्रॉपर्टी आइडी, प्रॉपर्टी नंबर व मालिक का नाम मिटाया गया था। रिकॉर्ड की कॉपी के पेज नंबर दो पर भतौला लिखा हुआ है। रजिस्ट्री से पहले संबंधित विभाग की एनओसी नहीं थी। नायब तहसीलदार जयप्रकाश ने बिना एनओसी के ही रजिस्ट्री कर दी। रजिस्ट्री के समय दिए गए दस्तावेज से भी छेड़छाड़ की गई थी। जिला उपायुक्त के पास मामला पहुंचने पर उन्होंने थाना सेंट्रल में शिकायत भेजी। इसके बाद पुलिस ने नायब तहसीलदार सहित कंप्यूटर आपरेटर हरेंद्र, दिनेश, ललित, लख्मीचंद और अजय कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें