फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: फरीदाबाद में ईदगाह के पीछे मिली इकोस्पोर्ट, महिला समेत तीन उतरे... दिल्ली ब्लास्ट में नए खुलासे

Wed, 12 Nov 2025 08:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

जैश ए मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल के संदिग्ध फरीदाबाद में पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद दिल्ली में दो कारों से पहुंचे थे। एक कार, जोकि हरियाणा नंबर की है, से लालकिले के सामने बम धमाका किया गया है। जबकि दूसरी कार इकोस्पोर्ट थी, जो अब पकड़ी गई है।
विज्ञापन
बरामद हुई लाल रंग की इकोस्पोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में हुए धमाके के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिस दूसरी लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार का इस्तेमाल संदिग्धों द्वारा किया गया था, उसे फरीदाबाद के खंदावली गांव से बरामद कर लिया गया है। फरीदाबाद पुलिस ने इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। यह बरामदगी मामले की जांच में अहम साबित हो सकती है, क्योंकि यह कार घटना के तार फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जोड़ने का संकेत दे रही है। पुलिस इस गाड़ी से जुड़े अन्य सुरागों की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे दो पुरुष और एक महिला द्वारा कार को ईदगाह के पीछे खड़ा किया गया था, जिसके बाद वे जल्द लौटने की बात कहकर चले गए थे। इस बरामदगी से मामले की जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने लाल रंग की इकोस्पोर्ट DL 10 CK 0458 को पकड़ा है, जिसके दिल्ली ब्लास्ट मामले के मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर से जुड़े होने का संदेह है। यह खंदावली गांव के पास ईदगाह के पीछे खड़ी मिली है। 

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल के संदिग्ध फरीदाबाद में पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद दिल्ली में दो कारों से पहुंचे थे। एक कार, जोकि हरियाणा नंबर की है, से लालकिले के सामने बम धमाका किया गया है। 

जबकि दूसरी (ईकोस्पोर्ट) कार बेलगाम घूम रही थी। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर-डीएल-10 सीके 0458 है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों कारें एक साथ दिल्ली पहुंची थी और चांदनी चौक पार्किंग में भी एक ही साथ थीं।

लालकिले के पास घूम रही थी लाल ईकोस्पोर्ट
इस कार में एक संदिग्ध सवार था और वह आई-20 कार में सवार संदिग्धों से बात भी कर रहा था। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि ये दोनों कारें बदरपुर बॉर्डर से एक साथ ही दिल्ली घुसी थीं। साथ ही चांदनी चौक व लालकिले के आसपास एक साथ घूम रही थी। 
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात तक इसमें सवार संदिग्ध के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। पुलिस अब इस कार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी डिटेल खंगालने में जुट गई है, जिससे इसमें सवार उस संदिग्ध तक पहुंचा जा सके और पूरे मामले की कड़ियां जोड़ी जा सकें।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें