फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईएसआईसी में चिकित्सकों की भर्ती से बेहतर होंगी सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
12 पदों पर नियुक्ति के लिए 9 जून को लिया जाएगा साक्षात्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभागों में वरिष्ठ रेजिडेंट चिकित्सकों की भर्ती से मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने की उम्मीद है। अस्पताल प्रशासन ने 12 पदों पर नियुक्ति के लिए 9 जून को वॉक-इन इंटरव्यू निर्धारित किया है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और मरीजों को उपचार के लिए कम इंतजार करना पड़ेगा।



अस्पताल में कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, नियोनेटोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में वरिष्ठ रेजिडेंट नियुक्त किए जाएंगे। दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार 9 जून को फैकल्टी रीडिंग हॉल, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में आयोजित होगा।
विज्ञापन




विशेषज्ञों की संख्या बढ़ने से हृदय रोग, कैंसर, किडनी, मस्तिष्क एवं नवजात शिशुओं से संबंधित गंभीर बीमारियों के उपचार की क्षमता मजबूत होगी। इससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और समय पर सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन





इन नियुक्तियों से अस्पताल की सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं और मजबूत होंगी। हमारा उद्देश्य मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और उपचार सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना है।-डॉ. कालिदास दत्तात्रेय चव्हाण, डीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें