फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बस चालक की लापरवाही से सो रहे मजदूर के दोनों पैर कुचले

विज्ञापन
विज्ञापन
एक टांग की हड्डी टूटी-सूरजकुंड थाना पुलिस ने एक सप्ताह बाद प्राथमिकी दर्ज की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सूरजकुंड क्षेत्र में सड़क किनारे सो रहे एक मजदूर को बस से कुचलने का मामला सामने आया है। हादसे में मजदूर के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिसमें एक पैर की हड्डी टूट गई जबकि दूसरे पैर का पंजा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

श्याम नगर झुग्गी में रहने वाले 44 वर्षीय मजदूर जितेंद्र सिंह ने शिकायत दी कि 24 मई की रात करीब 11:30 बजे वह सूरजकुंड क्षेत्र में सड़क किनारे एक गार्डन के सामने खाली स्थान पर सो रहा था। आरोप है कि उसी दौरान सिटी फ्लो नामक निजी बस के चालक अजय ने बस को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उसके ऊपर चढ़ा दिया। हादसे में उसके दोनों पैर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल को पहले बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे बयान देने के लिए फिट घोषित किया, जिसके बाद उसने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया। पुलिस जांच में सामने आया कि दुर्घटना में घायल की बाईं टांग की हड्डी टूट गई, जबकि दाहिने पैर का पंजा बुरी तरह कुचल गया। इसके बाद सूरजकुंड थाना पुलिस ने दो जून को प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें