फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से रिकॉर्ड 1450 संक्रमित मिले, आठ मरीजों की मौत

विज्ञापन
Record 1450 infected with Corona, eight patients died
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में कोरोना से रिकॉर्ड 1450 संक्रमित मिले, जबकि आठ मरीजों की मौत हो गई। 728 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 284 संक्रमित विभिन्न अस्पतालों के आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि 34 संक्रमित वेंटिलेटर पर हैं। सैंपल पॉजिटिविटी दर 9.7 फीसदी, सक्रिय मामलों की दर 12 फीसदी और रिकवरी रेट घटकर 86.3 फीसदी रह गई है।
विज्ञापन

कोरोना के मामले अब 48 दिनों में दोगुने हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में अब तक 62204 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 53700 लोग स्वस्थ हुए हैं और 466 संक्रमितों की मौत हुई है। जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 8038 हो गई है। इनमें से 842 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 7196 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि शुक्रवार को 4237 सैंपल लिए गए। इनमें से 3245 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रति एक लाख की आबादी में 35655 सैंपल लिए जा रहे हैं और अब तक 641806 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें