फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एमडीयू से एफिलिएटेड कॉलेजों में री-अपीयर परीक्षा फॉर्म जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) से संबद्ध सभी कॉलेजों में पढ़ रहे विभिन्न कोर्सों के फेल छात्र अब री-अपीयर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी 16 अक्टूबर तक बिना किसी विलंब शुल्क के री-अपीयर फॉर्म भर सकते हैं। छात्र 16 अक्टूबर तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 23 अक्टूबर तक आवेदन करने पर 970 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा 3 नवंबर तक आवेदन करने पर 1940 रुपये की लेट फीस का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


री-अपीयर फॉर्म भरने से पहले छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://student.mdu.ac.in/index पर जाकर निर्देश और आवेदन प्रक्रिया को सही से समझ सकते हैं। यदि किसी छात्र को आवेदन करने में कोई समस्या आ रही है, तो वे reappearmdu.ac.in पर तकनीकी और feeissuemdu.ac.in पर शुल्क संबंधी समस्याओं के लिए ईमेल कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें