संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने आरपीसीए क्रिकेट अकादमी को 41 रन से हरा दिया। शुक्रवार को 40 ओवर के मुकाबले में रविंद्र फागना टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 246 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी के लिए उतरी आरपीसीए अकादमी की टीम 37.4 ओवर में 205 रन पर सिमट गई। रविंद्र फागना की ओर से शिव ने 40 और प्रीत ने 34 रन का योगदान दिया।
वहीं आरपीसीए की ओर से पर्व भाटिया ने 52 और देव ने 33 रन की पारी खेली। रविंद्र फागना की ओर से दिव्यम ने चार और विपिन शर्मा ने तीन विकेट झटके। दिव्यम को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।