फरीदाबाद। द डोम क्रिकेट ग्राउंड गुरुग्राम में खेले गए अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने रोहतक रोड जिमखाना को 5 विकेट से हराया। शानदार प्रदर्शन के लिए अनुज भारद्वाज को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया गया।
बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40-40 ओवर का था। रोहतक रोड जिमखाना ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.1 ओवर में 10 विकेट पर 58 रन बनाए। बल्लेबाज ड्रोन किशोर ने 22 रन, लव्य ने 16 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुज ने तीन विकेट, मोहम्मद ने दो विकेट और ऋषभ और जतिन ने 1-1 विकेट ली। लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने 17.1 ओवर में 5 विकेट में 61 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की। बल्लेबाज समीर खान ने नाबाद 27 रन, नमन और तक्ष ने 2-2 रन बनाए।
रोहतक रोड जिमखाना की और से गेंदबाजी करते हुए पार्थ ने 3 , नमन और प्रिंस ने 1-1 विकेट ली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनुज भारद्वाज को दिया गया। दूसरा सातवें ऑल इंडिया रविंद्र फागना यूथ कप क्रिकेट टूर्नामेंट में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने सन टाइम वॉच क्रिकेट क्लब को 154 रन से करारी शिकस्त दी। मुकाबले में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में चार विकेट पर 318 रन बनाए।
बल्लेबाज धीरू सिंह ने 84 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, शांतनु ने नाबाद 64 रन, यश अधाना ने 61 रन, करण डेढा ने 49 रन बनाए। सन टाइम वॉच क्रिकेट क्लब की और से गेंदबाजी करते हुए फारुख, सचिन मिश्रा और सिद्धार्थ व्रो पुलकित ने एक-एक विकेट ली। लक्ष्य का पीछा करते हुए सन टाइम वॉच क्रिकेट क्लब ने 35.5 ओवर में 10 विकेट में 164 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में धीरू सिंह को मैन ऑफ मैन से दिया गया।