फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आज से शुरू होगा रंगोत्सव, सुरक्षित माहौल में होली मना सकेंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 4 मार्च तक किया जाएगा आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। होली के अवसर पर इस बार जिलावासियों को रंग, संगीत और संस्कृति से भरपूर पारिवारिक उत्सव का अवसर मिलने जा रहा है। हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से 28 फरवरी से 4 मार्च तक पांच दिवसीय रंगोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शहर और आसपास के लोग सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पारंपरिक माहौल में होली मना सकेंगे।

हरियाणा पर्यटन निगम फरीदाबाद के एजीएम हरविंद्र यादव के अनुसार यह आयोजन जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों सूरजकुंड टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स, बड़खल लेक मोटल, अरावली गोल्फ कोर्स, मैगपाई टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स और राजा नाहर सिंह टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। आयोजन में आमजन के साथ-साथ परिवार, कॉर्पोरेट समूह, आरडब्ल्यूए और अन्य संगठित ग्रुप भी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्सव के दौरान प्रतिदिन डीजे म्यूजिक, हरियाणवी कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रेन डांस जोन और ऑर्गेनिक रंगों की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों के लिए विशेष किड्स प्ले जोन भी तैयार किया जा रहा है ताकि परिवार बिना किसी चिंता के पूरे दिन का आनंद ले सकें। इसके अलावा पारंपरिक फाग और रागिनी जैसे लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत को भी मंच मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें