संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित श्री श्रद्धा रामलीला कमेटी के मंच पर मंगलवार रात को हुए मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें माता सीता का हनुमान को चूड़ामणि निशानी देते हैं। इसके बाद विभीषण की ओर से अपने भाई लंकेश रावण को समझाते हुए कहते हैं कि अभी आप माता सीता को वापस राम के पास लौटा दें ताकि राक्षस जाति का नाश न हो लेकिन रावण विभीषण की बात नहीं मानता और उसे लात मारकर दरबार से निकाल देता है।
इसके बाद अगले दृश्य में विभीषण को राम की शरण लेते हुए दिखाया जाता है। इसमें सीता का (योगंधा वशिष्ट), हनुमान का (कैलाश चावला), रावण का ( श्रवण चावला), विभीषण का ( राजकुमार ढींगरा), मेघनाथ का (विजय कुमार कांटा) और अंगद का (कशिश चावला) ने किरदार निभाया है। वहीं, श्रीराम धार्मिक एवम सांस्कृतिक समिति स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी सेक्टर031 में अक्षय कुमार वध, मेघनाथ द्वारा हनुमान को बंदी बनाना, हनुमान का लंका जलाना, राम जी द्वारा समुद्र पर पुल बनाना, रावण विभीषण संवाद, आदि लीला का बहुत ही सुंदर ढंग से चित्रण किया गया।