फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राम जन्म के साथ शुरू होगा रामलीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलाकारों ने अंतिम दिन अपने-अपने किरदार का निर्णायक अभ्यास किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नवरात्रों के दिनों में जहां एक ओर मंदिरों में भीड़ देखने को मिलेगी, वहीं दूसरी ओर लोग रामलीलाओं का मंचन भी देख सकते हैं। एनआईटी एक एम ब्लॉक में श्री धार्मिक लीला कमेटी के कलाकारों ने अंतिम दिन अपने-अपने किरदार का निर्णायक अभ्यास किया।
उन्होंने बताया कि रामलीला का मंचन 22 सितंबर से राम जन्म से शुरू होगा जोकि 2 अक्तूबर तक चलेगा। इस मंचन का अंत रावण दहन के साथ किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर 12 स्थित टाउन पार्क के सामने वाले पार्क में श्रद्धा रामलीला कमेटी की ओर 23 सितंबर से रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा। जो कि दो अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

एनआईटी 2 एच ब्लॉक में जागृति रामलीला कमेटी की ओर से 25 सितंबर से रामलीला का मंचन शुरू किया जाएगा। स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी स्थित श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ 22 सितंबर सोमवार से होगा।
विज्ञापन

पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन
नगला पार्ट 2 भड़ाना स्थित शिव मंदिर रामलीला कमेटी की ओर से 20 सितंबर से मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन नारद मोह की लीला दिखाई गई। जिसमें नारद का अभिनय करते हुए नमन शर्मा दिखाई दिए। जिसमें दर्शाया कि नारद एक जगह भगवान के भजन में इतने लीन हो जाते हैं कि इंद्र का सिंहासन हिल जाता है। सिंहासन जाने के भय के चलते इंद्र नारद के तप को भंग करने के लिए कामदेव और अप्सरा भेजते हैं। फिर भी नारद का ध्यान भंग नहीं होता है तो कामदेव नतमस्तक हो जाता है और नारद से क्षमा मांगते हैं। इसकी जानकारी होने पर नारद को अभिमान हो जाता है कि उन्होंने कामदेव को जीत लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें