फरीदाबाद। रामहंस क्रिकेट अकादमी ने एकेपी क्रिकेट अकादमी को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया। मंगलवार को खेले गए 40 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी एकेपी अकादमी ने 291 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करने आई रामहंस अकादमी ने 36.3 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
एकेपी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद सैफ ने महज 79 रन की पारी खेली। वहीं अंशुल यादव ने 55 रन बनाए जबकि कप्तान अशोक ने 31 रन की पारी खेली। रामहंस की ओर से चैतन्य ने तीन और सुमित यादव ने 2 विकेट लिए। रामहंस अकादमी के सागर कुशवाहा को शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद