संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले की मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में खेले जा रहे कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में रविवार को आरजेएमटी इंजीनियरिंग और ट्रिनिटी टच की टीमें आमने-सामने रहीं। इसमें आरजेएमटी इंजीनियरिंग ने ट्रिनिटी टच को आसानी से 108 रन से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरजेएमटी ने 349 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई ट्रिनिटी टच की टीम पूरे ओवर खेलकर 241 रन ही बना सकी।
आरजेएमटी की ओर से राम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों पर 127 रन की पारी खेली जबकि मोंटी भड़ाना ने 28 गेंदों पर नाबाद 91 रन बनाए। ट्रिनिटी टच के लिए अनूप कुमार ने दो और प्रशांत ने एक विकेट लिया। इसके जवाब में ट्रिनिटी टच की ओर से बल्लेबाजी को आए पवन सौरोत ने 73 और अनूप कुमार ने 51 रन बनाए। वहीं आरजेएमटी के लिए प्रशांत ने दो विकेट झटके। 127 रन की शतकीय पारी खेलने वाले राम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।