रोहतक में चल रहे राज्य स्तरीय स्पर्धा में किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रोहतक में चल रहे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेल में शहर की रक्षिता ने रजत पदक अपने नाम कर लिया। रक्षिता ने अंडर-11 आयुवर्ग में 200 मीटर की दौड़ में यह उपलब्धि हासिल की। 10 साल की रक्षिता पिछले करीब एक साल से दौड़ का अभ्यास कर रही है।
टीम इंचार्ज ब्रजेश ने बताया कि ने बताया कि रक्षिता ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शनिवार को 400 मीटर की दौड़ में भी रक्षिता ने अच्छी शुरुआत की थी, पर फाइनल दौर में थोड़ी सी चूक से वह पांचवें स्थान पर रही। बता दें कि रक्षिता एथलेटिक्स की कई प्रतियोगिताओं में भाग ले रही है। अभी उसके कुछ मुकाबले शेष हैं।