फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छह माह से बदले की आग में जल रहा था राकेश, मौका मिलते ही किया खूनखराबा

विज्ञापन
विज्ञापन
- चाकुओं से गोदकर चचेरे भाई की हत्या और चाचा सहित परिवार वालों को घायल करने का मामला
विज्ञापन

- गांव में चाचा ने राकेश के पौरुष पर उठा दिए थे सवाल, बाद में पत्नी ने भी साथ छोड़ा तो बदला लेने की ठानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कैलाश गठवाल। सारन थाना क्षेत्र की जवाहर कॉलोनी में 25 फरवरी की रात पोद्दार परिवार में एक की हत्या कर चार को घायल करने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पिछले तीन दिनों से आरोपी का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। आरोपी से पूछताछ में सामने आया उसके चाचा रामप्रवेश ने गांव में उसे अपशब्द कहे थे। उसे इस बात का इतना बुरा लगा कि बदला लेने की ठान ली। घटना के दिन वह पहले से ही चाकू साथ लेकर आया था। रात को मौका मिलते ही उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
दरअसल, राकेश सनकी किस्म का है। छह साल पहले वह फरीदाबाद में ही चाचा के साथ वर्कशॉप में काम करता था। इसके व्यवहार को लेकर परिवार में किसी की ज्यादा नहीं बनी। इसलिए वह वापस गांव चला गया। करीब ढाई साल पहले उसकी शादी हुई थी। एक बच्चा पैदा होने के कुछ दिन बाद ही मर गया। इसके बाद से राकेश का व्यवहार और भी खराब हो गया। घर में होने वाले झगड़ों को लेकर परिवार के अन्य लोगों ने चाचा रामप्रवेश को गांव में बुलाया और राकेश को समझाने के लिए कहा। यहां चाचा ने राकेश के पौरुष पर ही सवाल खड़े कर दिए। अपशब्द के बाद से राकेश के मन में चाचा के प्रति नफरत भर गई। कुछ दिन बाद ही राकेश की पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। राकेश को लगा कि चाचा ने ही उसकी पत्नी को उसके खिलाफ भड़काया है। राकेश ने चाचा से बदला लेने की ठानी और रविवार को चाकू लेकर जवाहर काॅलोनी स्थित रामप्रवेश के घर आ गया। रात को मौका मिलते ही आरोपी ने चचेरे भाई की हत्या कर दी और अन्य लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन


टारगेट पर था चाचा, बेटा बीच में आया और मारा गया
पूछताछ में सामने आया कि राकेश अपने चाचा रामप्रवेश को मारना चाहता था। पिता को बचाने के लिए राहुल बीच में आ गया। इस पर आरोपी राकेश ने चचेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया और परिवार के अन्य सदस्यों को भी घायल कर दिया। घायलों में कारोबारी रामप्रवेश पोद्दार (50), राजेश (26), शशिकला (48) व अमित (28) का नाम शामिल था। राहुल (22) की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी राकेश (32) मूलरूप से बिहार के खगड़िया जिला स्थित गांव मुश्तीपुर का रहने वाला है। आरोपी राकेश घायल रामप्रवेश के बड़े भाई दशरथ का बेटा है।
विज्ञापन

-
वर्जन
आरोपी से वारदात में इस्तेमाल चाकू, मोबाइल और आरोपी के खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी ने चाचा से अपशब्दों का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
- संग्राम सिंह, थाना सारन प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें