फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रजनी शर्मा ने स्टेट वेटलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
84 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में दिखाई बाजुओं की ताकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा के सोनीपत में आयोजित स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जिले की रजनी शर्मा ने बाजुओं की ताकत के दम पर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। रजनी ने 84 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में प्रदेश के बेहतरीन खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की।

40 वर्षीय रजनी शर्मा घर की जिम्मेदारियां संभालने और अपने दो बच्चों की परवरिश करने के साथ-साथ खेल के मैदान पर भी पसीना बहा रही हैं। उम्र और पारिवारिक व्यस्तताओं को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसला बुलंद हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजनी शर्मा का यह विजयी अभियान सिर्फ राज्य स्तर तक ही सीमित नहीं है। इससे पहले उन्होंने इसी वर्ष मार्च में जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। उनकी इस लगातार कामयाबी से न सिर्फ फरीदाबाद बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। रजनी की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके परिवार, कोच और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें