फरीदाबाद। बीके चौक पर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने चौक से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोककर हेलमेट पहनने, सावधानी से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ वाहन चालकों के चालान भी किए गए। पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को रोककर हेलमेट की अनिवार्यता के बारे में बताया। इसके अलावा अन्य जरूरी यातायात उल्लंघन मिलने पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को समझाया गया कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क पर वाहन चलाते समय जोखिम कम किया जा सकता है। अभियान के दौरान पुलिस ने जागरूकता के साथ नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी की। संवाद