फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, 20 जुलाई तक बरसेंगे बदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिले में शुक्रवार की सुबह हुई हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। दोपहर को भी ठंडी हवा के साथ हल्की बारिश हुई जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। बारिश के कारण कुछ जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। साथ ही मुख्य मार्गों आगरा चौकर, कुशलीपुर रोड, सोहना रोड पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कई स्थानों पर लोगों को जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ा। जिला लघु सचिवालय के पास व अन्य व्यस्त इलाकों में दोपहिया वाहन चालक बारिश से बचने के लिए पुलों और दुकानों की छांव में खड़े नजर आए। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, आर्द्रता 81%, वायुदाब 997, वायु गुणवत्ता सूचकांक 147 (मध्यम श्रेणी) रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं 20 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश का अनुमान जताया गया है। विभाग ने नागरिकों को भारी बारिश की स्थिति में सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पूर्व में ही 20 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें