फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, अप्रैल में फरवरी जैसी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में इन दिनों मौसम ने ऐसा करवट ली है कि अप्रैल के महीने में लोगों को सुबह-शाम फरवरी जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। लगातार हो रही बारिश और बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आमतौर पर इस समय तक तेज गर्मी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार मौसम ने राहत भरा रुख अपनाया है। हल्की बारिश और बादलों के कारण वातावरण में ठंडक बनी हुई है।
विज्ञापन



मौसम के चलते लोगों को राहत
मौसम में आए इस बदलाव से लोग काफी प्रसन्न नजर आ रहे हैं। सुबह और शाम का सुहावना मौसम लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए प्रेरित कर रहा है। लोग टहलने और अन्य गतिविधियों का आनंद ले रहे हैं। मौसम में इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव प्रमुख कारण माना जा रहा है, जिससे वातावरण में नमी बनी हुई है और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बुधवार रात भी शहर में हल्की बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


आज से बढ़ेगा तापमान

आने वाले दिनों में मौसम फिर से करवट ले सकता है। आज से दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि शाम के समय राहत बनी रहेगी। अगले बुधवार के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी फिर से अपना असर दिखाने लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें