फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रेलवे रोड का होगा कायाकल्प, वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क को नए सिरे से बनाने के साथ चौड़ीकरण व नाला बनाने का होगा काम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने लोगों को लंबे समय से हो रही जलभराव और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है। निगम ने भगत सिंह चौक से वेटरनरी अस्पताल तक रेलवे रोड के चौड़ीकरण, पुनर्निर्माण और जल निकासी नाले के निर्माण की परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। इस कार्य से शहर के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। रोजाना गुजरने वाले राहगीरों को काफी लाभ मिलेगा।


रेलवे रोड फरीदाबाद का एक अहम और व्यस्त मार्ग है, जो सालों से जलभराव, टूट-फूट और ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहा है। मानसून के दौरान सड़क पर कई फीट तक पानी भर जाता है। इससे यातायात ठप हो जाता है। वहीं, बारिश के दौरान इस मार्ग पर काफी जलभराव हो जाता है। नगर निगम ने इस कार्य के लिए छह माह की सख्त समय सीमा तय की है। परियोजना की देखरेख निगम के कार्यकारी अभियंता के स्तर से की जाएगी ताकि कार्य में गुणवत्ता बनी रहे और किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
विज्ञापन




तीन स्तर पर होगा कार्य
रेलवे रोड का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण- परियोजना के तहत रेलवे रोड से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके बाद रोड को नए सिरे से बनाया जाएगा। इससे गड्ढा मुक्त व चौड़ सड़क का लाभ लोगों को मिल सकेगा।



जल निकासी नाले का निर्माण- सड़क की हालत काफी खराब है इसको देखते हुए निगम की तरफ से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जा रही है। लोगों का कहना है कि अगर इस सड़क पर पानी नहीं भरेगा तो यह शहर की सबसे अधिक चलने वाली मार्केट में से एक हो जाएगी।



यातायात सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण- सड़क को चौड़ा व नाला बनाने के साथ लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए सड़क पर जैबरा क्रॉसिंग, रेड लाइट व डिवाइडर भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


उम्मीद है अब राहत मिलेगी....


हम लोग लंबे समय से टूटी सड़कों के कारण परेशान हैं। अगर इन सड़कों को दोबारा बनाया जा रहा है तो यह काफी अच्छा है। - अमित

नगर निगम की तरफ से सड़क को चौड़ा भी किया जा रहा है जो अच्छा कार्य है। हम लोगों को उम्मीद है कि अब जाम से राहत मिलेगी। - जीतू
-

लोगों की सुविधाओं के लिए निगम की ओर से तेजी से काम किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को इस परियोजना का लाभ भी मिलना शुरू हो जाएगा। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें