फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को किया समृद्ध : राजेश नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगांव। सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन हॉल में महर्षि वाल्मीकि जयंती को लेकर जिलास्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री राजेश नागर मौजूद रहे। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन और सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की ओर से संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने आदर्शों और लेखनी से भारत की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक धरोहर को समृद्ध किया। वे ज्ञान, सत्य और न्याय के प्रतीक थे और उन्होंने समाज को समानता, मानवता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान रामायण प्रसंग और महर्षि वाल्मीकि जीवन गाथा पर वक्ताओं ने प्रेरक विचार रखे। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष सोहनपाल छोकर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार बोहरा, जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा, जिला बाल कल्याण अधिकारी पिंकी मोर, लेखाकार हिना विरमानी सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें