रेलवे पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 30 किलो डोडा पोस्त के साथ एक युवक और नाबालिग को पकड़ा है। दोनों दो कट्टों में डोडा पोस्त लेकर जा रहे थे। आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय सुखदीप और एक नाबालिग के रूप में हुई है। दोनों पंजाब के भटिंडा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
जीआरपी के एसआई धनीराम अपनी टीम के साथ जांच कर रहे थे। इसी दौरान दोनों संदिग्ध मिले। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद दो कट्टों से 30 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि दोनों राजस्थान के कोटा से डोडा पोस्त लेकर भटिंडा जा रहे थे।
पुलिस ने मामले में अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई महिला एएसआई सुदेश कुमारी द्वारा की जा रही है। जीआरपी की ओर से नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान के तहत लगातार जांच की जा रही है।