फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेडिकल स्टोर पर छापा, मिलीं नशे में प्रयोग होने वाली दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ने की कार्रवाई, आरोपी को अदालत में किया पेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला औषधि नियंत्रण विभाग एवं हरियाणा नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ने रसूलपुर रोड पलवल स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान टीम को मौके पर नशे में प्रयोग होने वाली 10 तरह की दवाइयां मिलीं। टीम ने मेडिकल स्टोर में बरामद नशीली दवाओं को सील करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया।


मानस पोर्टल पर विभाग को शिकायत प्राप्त हुई थी कि पीटीएस मेडिकल एजेंसी के बराबर में एक चाय की दुकान और पहली मंजिल पर लैब में नशीली दवाओं की खरीद व बिक्री की जा रही है। इसके बाद संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा लेकिन दोनों जगह कुछ नहीं मिला। इसके बाद पीटीएस मेडिकल एजेंसी में छापा मारा गया। जहां 10 तरह के नशे में प्रयोग होने वाली दवाइयां मिलीं और एक शराब का नशा छुड़ाने वाली दवा बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद फार्मासिस्ट तरुण सिंगला से मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस मिला। दवाओं का क्रय-विक्रय रिकॉर्ड पूछने पर वह नहीं बता पाया। औषध नियंत्रण अधिकारी संदीप गहलान ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अब कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। कोई साक्ष्य पेश न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें