संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। श्री राधे मित्र मंडल की ओर से राधा-रानी जन्मोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान दूसरे दिन राधा रानी का अभिषेक किया गया। आचार्य प्रेम प्रकाश कटारा ने मोहित कुमार गुप्ता व वीना गुप्ता के साथ मिलकर किया।
मंडल प्रधान मोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि राधा-अष्टमी पर राधा रानी का पंचामृत से अभिषेक करने का सबसे बड़ा महत्व होता है। उन्होंने बताया कि राधा-कृष्ण से भिन्न नहीं हैं। कृष्ण की अनेकों शक्तियां हैं। उन्होंने बताया कि तीसरे दिन शाम को राधा रानी के भजन संध्या के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दिनेश मंगला, प्रदीप शर्मा, पवन गर्ग पुनीत गोयल, मनीष गोयल, विपुल गुप्ता, हर्ष मंगला, राकेश गोयल, विमल, मोनिका गुप्ता, रश्मि, लक्ष्मी मंगला व रितिका आदि उपस्थित रहें।
इस्कॉन मंदिर में हुई मंगल आरती
फरीदाबाद। सेक्टर 37 स्थित इस्कॉन मंदिर में राधाष्टमी महामहोत्सव पर राधा रानी का प्राकट्य दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर के अध्यक्ष गोपीश्वर दास ने कहा राधाष्टमी को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। हम राधा से प्रार्थना करते हैं कि अपनी दया प्रदान करें ताकि हम कृष्ण की बेहतर सेवा कर सकें। अगर वह अनुमति देते हैं तो ही हम कृष्ण और उनके भक्तों की सेवा करने में सक्षम हैं। कृष्ण और राधा एक हैं और हम उनकी एक साथ सेवा करते हैं। इसलिए हर मंदिर में राधा कृष्ण के साथ हैं। नव पुनर्निर्मित मंदिर में हम सभी को सुंदर राधा और कृष्ण के दर्शन और विभिन्न व्याख्यान कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी महिमा के बारे में जानने के लिए आमंत्रित करते हैं। वही मीडिया प्रभारी विनय चावला ने बताया कि राधा अष्टमी के अवसर की शुरुआत सुबह पांच बजे मंगल आरती, हरिनाम जप, दर्शन आरती, गुरु वंदना, विशेष कथा व हरिनाम संकीर्तन से हुई। दोपहर 12 बजे गोपाल फन स्कूल के बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य व नाटक आदि प्रस्तुत किए गए। उसके बाद राधा-कृष्ण का अभिषेक दूध, दही, घी, शहद और शुद्ध फलों के रस से किया गया।