फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विज्ञान और गणित में पकड़ बनाने के लिए होगी क्विज प्रतियोगिता

Mon, 07 Aug 2023 07:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। राजकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं की गणित और विज्ञान में नींव मजबूत करने के लिए एक पहल शुरू की गई है। बच्चों की विज्ञान और गणित में पकड़ बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से खंड, जिला और राज्यस्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता के निखार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से बच्चों को खेल खेल में गणित और विज्ञान के बारे में जानकारी दी जाएगी। क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से उनके सीखने की क्षमता को देखा जाएगा। वहीं, बच्चों को ऑनलाइन कंटेंट दिखाकर शुरुआती ज्ञान के विषय में जानकारी दी जाएगी। शिक्षक और प्रेरणा साथी बच्चों की मदद के लिए ऑनलाइन कंटेंट देखेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करना है। इसका आयोजन खंड से लेकर राज्यस्तर तक किया जाएगा। इस संबंध में स्कूल के मुखिया को दिशानिर्देश जारी कर दिया जाएगा।
कृष्ण कुमार, जिला विज्ञान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें