फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चार्जशीट दाखिल करने में की जल्दी’ निकिता हत्याकांड में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। छात्रा निकिता तोमर हत्याकांड के आरोपी तौसीफ ने पुलिस पर चार्जशीट में सही से जांच नहीं करने व एक तरफा जांच करने का आरोप लगाकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। बृहस्पतिवार को याचिका पर सुनवाई हुई। अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनीस खान ने बताया कि उन्होंने एक दिसंबर को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपील की थी। जिस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। न्यायाधीश अलका सरीन की अदालत में याचिका सुनी गई। इस दौरान दोनों पक्षों के अधिवक्ता मौजूद थे। अधिवक्ता अनीस ने आरोप लगाया कि पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करने में बहुत जल्दी की है। तीन महीने का समय होने के बावजूद पुलिस ने एक सामाजिक दबाव को देखते हुए बिना आरोपी पक्ष की जांच किए चार्जशीट दाखिल कर दी।





उन्होंने यह भी कहा कि जांच करने के बाद पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि सुनवाई के दौरान अगर उन्हें कुछ सबूत मिलते हैं तो वह उसे चार्जशीट में जोड़ देंगे। ऐसे में उनकी जांच पर सवाल उठते हैं। अधिवक्ता अनीस खान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एफएसएल की रिपोर्ट आने से पहले ही दस लोगों की गवाही भी करवा दी। इस केस को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश हो रही है जबकि फास्ट ट्रैक कोर्ट में और भी मामले चल रहे हैं, जिनकी सुनवाई आराम से सही जांच के साथ हो रही है। इस मामले में अदालत ने पुलिस को मामले की डिटेल रिपोर्ट के साथ आने के लिए कहा है। अगली सुनवाई सात जनवरी 2021 को होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें