फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 कोल्ड चेन प्वाइंट पर रखें जाएंगे कोविड वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण से लड़ाई के लिए भारत बायोटेक की को-वैक्सीन अपने अंतिम चरण में और रूस की स्पुतनिक-वी का ट्रायल दूसरे चरण में है। जल्द ही टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार कोई फैसला ले सकती है। इस कारण जिला स्तर पर वैक्सीन भंडारण की तैयारियों के निर्देश जारी हो चुके हैं। जिले में 46 कोल्ड चेन प्वाइंट पर एंटी कोविड वैक्सीन का भंडारण किया जाएगा। इन केंद्रों की क्षमता बढ़ाने का काम जारी हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार टीकाकरण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। जिले में 749 स्वास्थ्य संबंधी केंद्र हैं। इनमें 46 सरकारी संस्थान व शेष अल्ट्रासाउंड केंद्र, पैथलैब, डेंटल क्लीनिक, नर्सिंग होम, होम्योपैथिक दवा केंद्र शामिल हैं। सरकारी संस्थानों में करीब छह हजार और निजी संस्थानों में 12 हजार स्वास्थ्यकर्मी सेवारत हैं। वैक्सीनेशन के लिए मौजूदा समय में कार्य कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों का 24 कॉलम युक्त प्रोफॉर्मा भरवाया जा रहा है। इसके बाद सटीक संख्या की जानकारी मिलेगी। लगभग 40 फीसदी फॉर्म भरे जा चुके हैं। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है, जिससे गलती की गुंजाइश न हो।
अन्य टीकाकरण का काम जारी रखना चुनौती
मौजूदा समय में 12 तरह की बीमारियों के लिए टीकाकरण जारी है। इसमें गर्भवती महिलाओं को टिटनेस व डिप्थीरिया (टीडी) की दो डोज के अलावा बच्चों को लगाए जाने वाले वैक्सीन शामिल हैं। फिलहाल दो वर्ष तक के बच्चों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसमें बीसीजी, पेंटा, रोटावायरस, निमोकोकल, एमआर, पोलियो जैसे वैक्सीन शामिल हैं। एंटी कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम मौजूदा वैक्सीनेशन के समानांतर ही चलाया जाएगा। ऐसे में मौजूदा भंडारण क्षमता को बढ़ाए जाने की जरूरत है। कोविड-19 वैक्सीनेशन का जिम्मा भी मौजूदा स्वास्थ्यकर्मियों के कंधों पर ही होगा। ऐसे में कोविड-19 वैक्सीनेशन के साथ ही पूर्व में चलाए जा रहे 12 तरह के टीकाकरण का काम भी जारी रखना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

वर्तमान में हैं 100 डीप फ्रीजर
फिलहाल जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास करीब 100 आईएलआर डीप फ्रीजर हैं। इनकी क्षमता को भांपते हुए 11 अतिरिक्त डीप फ्रीजर की डिमांड मंजूर हो चुकी है। अगले दो दिन में यह फ्रीजर जिले में पहुंचने की उम्मीद है। यदि चरणबद्ध तरीके से ही वैक्सीनेशन किया जाता है तो मौजूदा तैयारियों के साथ वैक्सीनेशन सहज होगा।
वैक्सीनेशन के लिए की गई तैयारियां
- जिला टास्क फोर्स की बैठक कर बल्लभगढ़, फरीदाबाद और बड़खल में ब्लॉक स्तर पर तैयारियां जारी हैं।
- मैनुअल डीप फ्रीजर तापमान जांच के बजाय लॉगर युक्त फ्रीजर व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। इससे ऑटोमेशन के साथ वैक्सीन तापमान सुनिश्चित रहेगा।
- भंडारण क्षमता, वैक्सीन उपलब्धता ऑनलाइन पोर्टल के जरिए कहीं भी बैठ कर जांची जा सकेगी।
- कोल्ड चेन हैंडलर की जिम्मेदारी उठाने वाले नोडल का विकल्प तैयार होगा। इससे किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित व्यक्ति के साथ स्थिति को संभाला जा सकेगा।
वर्जन-
सभी डेटा व स्टोरेज सिस्टम दुरुस्त किया जा रहा है। चरणबद्ध तरीके से वैक्सीन लगाए जाने के निर्देश हैं। भंडारण के लिए व्यवस्था अंतिम चरण पर हैं। लगभग तीन वैक्सीन का ट्रॉयल अंतिम चरण में है। कोई भी निर्णय होते ही भंडारण शुरू होगा। - डॉ. रणदीप पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
जिले के 46 कोल्ड चेन प्वाइंट कोविड वैक्सीन स्टोरेज के लिए तैयार किए गए हैं। डीप फ्रीजर की क्षमता व संख्या बढ़ाई जा रही है। पहले चरण में 18 हजार के करीब स्वास्थ्यकर्मियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। - डॉ. रमेश, जिला टीकाकरण नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें