फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में क्यूआर कोड से इलाज की सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों को निजी अस्पतालों की तर्ज पर इलाज की उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। इसका ट्रायल शुरू कर दिया गया है। हाल ही में अस्पताल की ओर से ओपीडी कार्ड पर क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है। इस कोड में मरीज के इलाज का पूरा ब्योरा उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

डॉक्टर मरीजों को उपचार अनुसार पूरा विवरण ओपीडी कार्ड पर लिखते हैं। किसी कारणवश कार्ड खो जाने पर मरीज का मेडिकल रिकॉर्ड ही गायब हो जाता था। इससे इलाज भी काफी पिछड़ जाता है। इलाज करने वाले डॉक्टर को यह जानकारी नहीं मिल पाती थी कि मरीज की कौन से दवाइयां दी जा रही थी। किस डॉक्टर ने इससे पहले उसका इलाज किया, वहां क्या दवाएं परामर्श में लिखी गई, कौन-कौन सी जरूरी जांच हुई हैं, इस प्रक्रिया को कार्ड खो जाने पर दोबारा दोहराना पड़ता था।
क्यूआर कोड की सुविधा के बाद अब ऐसा नहीं होगा। कॉलेज प्रबंधन ने ओपीडी कार्ड पर ही क्यूआर कोड तैयार किया है। इसमें मरीज का नाम, पता, फोन नंबर, आयु, ब्लड ग्रुप आयु सहित सभी जानकारियां शामिल होंगी। इस क्यूआर कोड को मशीन से स्कैन करने पर मरीज की पूरी हिस्ट्री डॉक्टर की कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी। किसी कारणवश यह कार्ड भी खो जाता है तो कार्ड धारक के पंजीकृत मोबाइल नंबर से इलाज से संबंधी पूरी जानकारी डॉक्टर को मिल जाएगी। नई व्यवस्था से इलाज प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन की ओर से मरीजों को उच्च स्तरीय इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। फिलहाल ओपीडी कार्ड पर क्यूआर कोड की सुविधा शुरू की गई है। इससे मरीजों को कार्ड खो जाने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। साथ ही डॉक्टरों को इलाज करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

- डॉ. अनिल पांडेय, रजिस्ट्रार, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें