फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनपेड में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला कर मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव सुनपेड़ में बृहस्पतिवार की सुबह बिजली चोरी पकड़ने पहुंची टीम के साथ लोगों ने मारपीट की। आरोपियों ने उनसे मोबाइल भी छीन लिया, जिसमें कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर बिजली चोरी की वीडियो रिकॉर्डिंग की थी। विभाग के उपमंडल अधिकारी हरिओम ने थाना सदर में मामले की शिकायत दी है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ बिजली चोरी व मीटर जांच के लिए निकले थे। टीम में उनके साथ लाइनमैन छविकांत, सहायक लाइनमैन प्रशांत व अतिरिक्त लाइनमैन सतपाल थे। करीब सात बजे टीम गांव सुनपेड़ पहुंची। मौके पर एक मकान में मीटर बंद मिला, जबकि बिजली सप्लाई जारी थी। मकान मालिक ने मीटर के अलावा एक अन्य तार से घर में चोरी का कनेक्शन लिया था।
यह मीटर भूपेंद्र के नाम से लगा था। ऐसे में बिजली के तारों का वीडियो बनाने के लिए टीम के सदस्य भरत सिंह के घर की छत से ऊपर चढ़े और भूपेंद्र के मकान में जा रहे तारों का वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगे। इसी दौरान रिंकू व एक अन्य व्यक्ति छत पर आ गए और बिजली कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने कर्मियों से मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने इसकी शिकायत सदर थाने में दी है। थाना पुलिस घटना और आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें