फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रिश्वत लेते पकड़े गए पीएसआई को भेजा जेल, धौज थाना एसएचओ भी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया था पीएसआई सुमित
विज्ञापन

एसएचओ इंस्पेक्टर नरेश पर भी शिकायतकर्ता ने लगाए हैं रिश्वत लेने के आरोप
एनआईटी इलाके के टीआई इंस्पेक्टर दर्पण को लगाया गया धौज थाना एसएचओ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए धौज थाना के पीएसआई सुमित को पूछताछ के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शनिवार को अदालत में पेश किया। पीएसआई को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया। वहीं धौज थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर नरेश यादव को शनिवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। थाना एसएचओ से हटाकर उन्हें पुलिस लाइन में भेज दिया गया। एनआईटी इलाके के ट्रेफिक इंस्पेक्टर दर्पण सिंह को धौज थाना एसएचओ लगाया गया है।

ये मामला शुक्रवार को सामने आया था। मामले में कुरुक्षेत्र की प्रोफेसर काॅलोनी के रहने वाले मनोज कुमार ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि वो नेक्सा जीपीएस एंड प्रोडक्ट ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक हैं। नवंबर 2023 से उनकी कंपनी गाड़ियों में जीपीएस लगाने का काम कर रही है। 8 सितंबर 2025 को धौज निवासी राहुल ने उनके खिलाफ धौज थाने में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई। इस मामले में उनकी कंपनी के एक कर्मचारी नफीस को धौज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

धौज थाने के एसएचओ नरेश कुमार ने उन पर दबाव बनाते हुए कहा कि उसकी कंपनी में महिला कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार न करने की एवज में रिश्वत मांगी गई। उसने वृंदावन में अपने एक प्लाट, पत्नी के गहने बेचकर और लोन लेकर 15 लाख रुपए थाना एसएचओ नरेश कुमार को और एक लाख रुपए पीएसआई सुमित कुमार को देने का शिकायत में दावा किया। इसके बाद पुलिस ने उसे शामिल तप्तीश कर जमानत पर छोड़ दिया। आरोप है कि पीएसआई सुमित उसके मामले का चालान अदालत में पेश नहीं कर रहा था। चालान पेश करने की एवज में उसने 50 हजार अपने लिए व एक लाख रुपए एसएचओ नरेश कुमार के नाम से और मांगे। आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे व्हाट्सएप काॅल करता है लेकिन उसने अपने दूसरे फोन से पीएसआई के साथ बातचीत की रिकार्डिंग कर ली।
विज्ञापन

शिकायत पर एसीबी कुरुक्षेत्र की टीम शुक्रवार को फरीदाबाद पहुंची और यहां की एसीबी के साथ मिलकर एक फॉर्म हाउस से पीएसआई सुमित को डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें