फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मांगों को लेकर एचएसईबी वर्कर्स यूनियन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एचएसईबी वर्कर्स यूनियन ने एसडीओ कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल।हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में सब डिविजनल कार्यालय के कर्मचारियों ने एसडीओ की कार्यशैली को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दाैरान जमकर नारेबाजी कर अपनी मांगों पूरा करने पर जोर दिया। यूनियन के कर्मचारियों की मांग थी कि एसडीओ ने उनकी यूनियन के कर्मचारियों के तबादले के आदेश अन्य कर्मचारियों के दबाव में दिए हैं, जिन्हें वापस लिया जाए। बुधवार को दक्षिण हरियाणा विद्युत वितरण निगम सब डिविजनल कार्यालय पर एचएसईबी के सब यूनिट प्रधान नीरज रावत की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया जबकि मंच का संचालन सब यूनिट सचिव धीरेन्द्र रावत ने किया।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि एसडीओ ने उनकी यूनियन के कर्मचारियों के ऑर्डर दूसरे स्थान पर कर दिए और इस काम में अन्य कर्मचारियों की मिली भगत है। उन्होंने कहा कि निगम के पास कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरण नहीं हैं, जिसके कारण आए दिन कर्मचारी दुर्घटना के शिकार हो रहें हैं। कर्मचारियों के नेताओं ने कहा कि यदि निगम के अधिकारियों ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो धरना प्रदर्शन लगातार किया जाएगा। प्रदर्शन में तारिक हुसैन,मनोहारी लाल, सुरेश रावत , विनोद शर्मा, विक्रम सागर, मुरलीधर भारद्वाज, प्रेमपाल, रवि सहित दर्जनों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें