फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दलितों पर अत्याचार के खिलाफ डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दलित समाज से जुड़े हत्या और उत्पीड़न के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं अखिल भारतीय सर्व समाज डॉ. भीमराव आंबेडकर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चंदेलिया के नेतृत्व में सोमवार को डीसी कार्यालय फरीदाबाद पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में पलवल जिले के गांव सेलोटी में सतीश वाल्मीकि हत्याकांड और बनचारी में आदित्य दलित उत्पीड़न मामले को प्रमुखता से उठाया गया।

जितेंद्र चंदेलिया ने पलवल में जंगलराज होने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोषियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने पलवल एसपी और मंत्री गौरव गौतम पर भी गंभीर आरोप लगाए। चंदेलिया ने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकियों की शिकायत पहले ही पुलिस को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक तिगांव थाने में नामजद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा सरकार को दलित विरोधी बताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम फरीदाबाद को सौंपा गया। प्रदर्शन में राजकुमार, अशोक नरवाल, अधिवक्ता राजेश अहलावत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें