फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में कूड़ा प्लांट का विरोध: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की गाड़ी को रोका, कई लोग हिरासत में

Wed, 28 Oct 2026 03:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में 600 टन कूड़ा प्लांट लगाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री की गाड़ी रोकी गई, जिसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री की गाड़ी को रोका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ में हर रोज 600 टन कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की योजना का विरोध करने स्थानीय लोग केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पहुंचे। लोगों ने प्रतापगढ़ में 600 टन का प्लांट लगाने पर आपत्ति जताते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा और इस योजना को रद्द करने की मांग की। इस दौरान कुछ लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री की गाड़ी के सामने आकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिसके चलते पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। 

विज्ञापन


प्रतापगढ़ और आस-पास की कॉलोनी- सेक्टरों से पहुंचे लोगों ने नगर निगम पार्षद मुकेश डागर के नेतृत्व में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को लेकर अपनी चिंताएं केंद्रीय राज्यमंत्री के सामने रखीं। उनका कहना था कि आबादी के नजदीक कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था होने से क्षेत्र के वातावरण और लोगों के जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।  

वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कूड़े के निस्तारण के लिए कलेक्शन प्वाइंट पर ही व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट पर रोजाना 100 टन कूड़े के निस्तारण की क्षमता वाले प्लांट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य कूड़े का निस्तारण व्यवस्थित तरीके से करना है। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर के बाद प्रतापगढ़ में सिर्फ एनआईटी विधानसभा क्षेत्र का ही कूड़ा जाएगा। तीन माह में कूड़े का पहाड़ खत्म कर दिया जाएगा। हालांकि, प्रतापगढ़ में प्लांट लगाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि वे यहां किसी भी कीमत पर प्लांट स्थापित नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें