फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शराब का ठेका खोलने की तैयारी, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रात के समय बिना सूचना लाकर रखा गया था कंटेनर
विज्ञापन

रिहायशी कॉलोनियां, सब्जी मंडी और स्कूल बने हैं आसपास
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-18 हुड्डा मार्केट के पास पुरानी चुंगी रोड के कोने पर अचानक शराब का ठेका खोलने की तैयारी से इलाके में हड़कंप मंच गया। लोगों ने बताया कि रात के समय बिना किसी सूचना के एक कंटेनर लाकर वहां रख दिया गया, जिससे शक हुआ कि वहां शराब का ठेका खोला जा रहा है। यह इलाका भीड़भाड़ वाला है, जहां पास ही रिहायशी कॉलोनियां, सब्जी मंडी और स्कूल हैं। इसपर स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

स्थानीय लोगों ने इस कदम का विरोध करते हुए कहा कि अगर यहां ठेका खुला तो महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो जाएगा। इस रास्ते से स्कूली बच्चे और महिलाएं रोज गुजरते हैं। शराब पीने वालों की भीड़ लगेगी तो अश्लील टिप्पणियों और गलत हरकतों की संभावना बढ़ेगी।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि ठेके के पास करीब 150 मीटर की दूरी पर एक सरकारी और एक निजी स्कूल है और वहीं पास में सब्जी मंडी भी लगती है, जहां महिलाओं की आवाजाही ज्यादा होती है। ऐसे में उनकी सुरक्षा पर खतरा है। उनका आरोप है कि एचएसवीपी और एक्साइज विभाग ने बिना स्थानीय लोगों की सहमति के यह अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे प्रेम सैनी व अन्य लोगों ने कहा है कि जब तक यह ठेका हटाया नहीं जाता, वे धरने पर डटे रहेंगे। उनकी मांग है कि ठेके को किसी दूसरी, गैर-आवासीय जगह पर शिफ्ट किया जाए, ताकि इलाके का शांतिपूर्ण और पारिवारिक माहौल बना रहे। फिलहाल स्थानीय लोग ठेके के सामने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें