फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्लॉट नहीं बेचा तो प्रॉपर्टी डीलर ने दी गोली मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने जबरन प्लॉट की चहारदीवारी गिराई, भोंडसी थाने में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र में महिला ने प्लॉट न बेचने पर एक प्रॉपर्टी डीलर पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी करीब 10 साल से उस पर प्लॉट को बेचने का दबाव बना रहा है। मना करने पर आरोपी उसे गोली मारने की धमकी दे रहा है। विधवा महिला ने प्लॉट को बेचने से मना किया तो आरोपी ने प्लाॅट की चाहरदीवारी तोड़ दी और उसके प्लॉट पर कब्जा कर लिया।
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भोंडसी थाने में भारतीय न्यास संहिता की धारा 3(5), 324(5), 329(3), 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज की है। श्रीराम एनक्लेव निवासी विमला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने करीब 100 गज का एक प्लॉट वर्ष 2012 में फरीदाबाद निवासी जयबीर से प्रॉपर्टी डीलर रविंद्र उर्फ रवि खटाना के माध्यम से खरीदा था। प्लॉट का एक हिस्सा उन्होंने वर्ष 2015-16 में बेच दिया और शेष प्लॉट पर चाहरदीवारी कराकर अपने कब्जे में ले लिया। विमला देवी ने आरोप लगाया कि जो प्लॉट उनका शेष रह गया है उसे रविंद्र उर्फ रवि खटाना जबरन खरीदना चाहता है और उन पर दबाव बनाया जा रहा है। प्लॉट न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

महिला विमला देवी ने पुलिस को बताया कि 4 अक्तूबर की रात को रविंद्र उर्फ रवि खटाना के बेटे विपिन खटाना व विक्रम खटाना ने भोंडसी के नया गांव स्थित यश क्लीनिक के डॉक्टर विनोद के साथ मिलकर उनके प्लॉट की चाहरदीवारी व गेट को भी गिरा दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि रविंद्र उनके प्लॉट को डॉक्टर विनोद को बेचना चाहता है और इसे हथियाने के लिए वह कई साल से उन्हें धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

महिला की शिकायत के आधार पर मामले में मंगलवार को एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -इरफान, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें