फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad Crime: एसीपी की थार से स्टंट गाली-गलौज कर युवक को रौंदा, मौत; अज्ञात कार चालक पर हत्या का केस दर्ज

Tue, 23 Sep 2025 05:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेंट्रल थाना में अज्ञात कार चालक के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। कार एसीपी सराय राजेश कुमार लोहान के नाम पर रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
मृतक मनोज के परिजन पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर रोष प्रकट करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसीपी सराय राजेश कुमार लोहान की थार से स्टंट करते हुए कुछ युवकों ने नंगला एन्क्लेव पार्ट टू के प्रापर्टी डीलर मनोज को कुचलकर मार डाला। घटना रविवार देर रात एक बजे सेंट्रल थाना इलाके में सेक्टर-13 कट के पास हुई। युवक को रौंदने के बाद आरोपी थार सवार वहां से भाग गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेंट्रल थाना में अज्ञात कार चालक के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। कार एसीपी सराय राजेश कुमार लोहान के नाम पर रजिस्टर्ड है।

विज्ञापन


नंगला एन्क्लेव पार्ट टू के विक्की ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई मनोज कुमार रविवार को अपने दोस्त अनिल राणा, प्रवेश, राहुल, अमन, शिवम, नवदीप के साथ वृंदावन गए थे। लौटते समय बाईपास रोड पर सेक्टर 9 में प्रवेश की दुकान पर सभी रुक गए। वहां से नवदीप और अमन बाइक लेकर खाना लेने के लिए 11/12 डिवाइडिंग रोड से धर्मा ढाबा पर जा रहे थे।

आरोप है कि जब नवदीप और अमन सेक्टर 13 कट के पास पहुंचे तभी पीछे से आई थार के चालक ने उनकी बाइक की ओर कट मारा। जब नवदीप और अमन ने उनकी ओर देखा तो थार सवार गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने बार-बार कार से बाइक को टक्कर मारकर का प्रयास किया। इसके बाद थार सवार सेक्टर-12 की ओर मुड़ गए। नवदीप और अमन अपनी बाइक लेकर कुछ देर वहीं खड़े रहे। इस मामले में एसीपी का पक्ष नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन


दोस्तों ने नोट किया गाड़ी का नंबर
तभी मनोज और बाकी दोस्त भी वहां कार से पहुंच गए। नवदीप व अमन ने दोस्तों को पूरी बात बताई तो सभी टाउन पार्क की ओर गए। वहां थार कार सवार स्टंट कर रहे थे। मनोज व उसके साथी गाड़ी से उतरकर थार की ओर बढ़े तो आरोपी थार सवार ने बाइक पर सवार नवदीप व अमन को पहचान लिया और उन्हें टक्कर मारने का प्रयास किया। बाकी लोग तो पीछे हट गए लेकिन मनोज को टक्कर मारकर कुचलते हुए आरोपी कार भगा ले गया। कार का नंबर युवकों ने नोट कर लिया। मनोज को गंभीर हालत में सेक्टर-16ए के मेट्रो अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार की मांग व विरोध पर ही सड़क हादसे के बजाय हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ऊषा सिंह ने बताया कि जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें