फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन ने पढ़ाया भाईचारे व एकता का पाठ : बलजीत कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने महाराजा अग्रसेन प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। महाराजा अग्रसेन जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने समस्त लोगों को अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने महाराजा अग्रसेन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे अग्रोहा के राजा थे और उन्हीं से अग्रवाल जाति की उत्पत्ति हुई।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन ने हमें समाज में एकता और एक-दूसरे की मदद करने का पाठ पढ़ाया। महाराजा अग्रसेन कर्मयोगी लोकनायक हैं जिन्होंने अपनी आत्मशक्ति को जाग्रत कर लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन को वैश्य समाज का आदर्श और दानशीलता का प्रतीक माना जाता है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, पवन अग्रवाल, डाॅ. सौरभ शर्मा, राधे गोयल, अमित बंसल, रोहताश प्रधान, मंगत शर्मा, सतीश शर्मा, अरुण अग्रवाल, मनोज गोयल, सचिन बंसल, समीर सिंगला, विशाल गोयल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें