फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राष्ट्र के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका पर कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार को राष्ट्र विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आरंभ हुआ। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से सोमवार से 5 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें लगभग 50 शिक्षकों और शोधार्थियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन




कार्यक्रम का उद्घाटन पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्वागत भाषण डॉ. अनुराधा शर्मा ने दिया और एफडीपी का संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलगुरु प्रोफेसर सुशील कुमार तोमर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सीएसआईआर की वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर रंजना अग्रवाल उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षकों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने भी अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें