फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगांव अनाज मंडी में रबी की खरीद शुरू

विज्ञापन
तिगांव अनाज मंडी का दौरा करते विधायक राजेश नागर । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर ने सोमवार को तिगांव अनाज मंडी में रबी की फसल की खरीद शुरू करवाई। इस दौरान कुछ किसानों ने गेहूं की खरीद-फरोख्त में आ रही परेशानी विधायक के सामने रखी। इसका समाधान विधायक ने कराया। वहीं, उनको आश्वासन दिया कि सरकार प्रत्येक किसान की फसल खरीदेगी। इसकी व्यवस्था की जा चुकी है।
विज्ञापन

नागर ने बताया कि सभी किसानों को रबी की फसल खरीदने के लिए पर्याप्त सुविधा दी जाएगी। सरकार की ओर से सभी हितधारकों जैसे किसान, आढ़ती, मार्केटिंग बोर्ड, ट्रांसपोर्टर व बैंक जैसी सभी सुविधाओं के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसान को उनकी फसल की एवज में भुगतान खरीद के 72 घंटों में हो। किसी कारण से देरी होती है तो भुगतान में देरी होती है तो किसान को 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज का भी भुगतान किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता दयानंद नागर, आढ़त कमेटी के श्रीपाल प्रधान, जगबीर अधाना, मांगे गोयल, बबलू नागर, अमरजीत, जसराज नागर, राजू शर्मा, कर्मबीर नागर, जयराम अधाना सहित फूड सप्लाई, वेयरहाउस, मार्केट कमेटी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें