फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोबाइल की जांच से खुलेगा छात्र की आत्महत्या का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
13वीं मंजिल कूदा था छात्र, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित एसआरएस रेजीडेंसी की 13वीं मंजिल से कूदकर छात्र निशांत की आत्महत्या का राज उसके मोबाइल की जांच से पता चलेगा। पुलिस की ओर से निशांत के मोबाइल को जांच के लिए साइबर सेल को भेजा गया है। अधिकारियों का दावा है कि मोबाइल फोन की जांच के बाद से ही आत्महत्या के कारणों का पता लग पाएगा। वहीं परिजनों को भी कोई जानकारी नहीं है कि छात्र ने ऐसा क्यों किया है। जिसके चलते पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

सेक्टर-85 स्थित पार्क इलाइट सोसाइटी में रहने वाले निखिल का बेटा निशांत बारहवीं कक्षा में पढ़ता था। निखिल नोएडा की एमएनसी कंपनी में कार्यरत हैं। वहीं मां निजी स्कूल में शिक्षक है। परिजनों ने बताया कि सोमवार को जब वह स्कूल से वापस आया तो उनको निशांत परेशान नजर नहीं आ रहा था। शाम को वह पढ़ाई करने के बाद घर से बिना बताए निकल गया। करीब सात बजे निशांत ने उनके पास फोन करके यह कहा आई एम गोइंग। उसके आधे घंटे के बाद उनके पास फोन आया कि उनके बेटे एसआरएस रेजीडेंसी की बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर निशांत के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी परिजनों से किसी प्रकार की पूछताछ नहीं की गई है। मृतक के मोबाइल फोन को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें