फरीदाबाद। शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धन्यवाद रैली के बाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईएएफ) के उद्यमियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान उद्यमियों ने मुख्यमंत्री को मोमेंटो भेंट करके सम्मानित किया और आईएमटी और पूरे फरीदाबाद में उद्योगों को लेकर जो समस्याएं आ रही हैं, उन्हें साझा किया।
आईआईएएफ के प्रधान प्रमोद राणा ने बताया कि आईएमटी क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री से संक्षिप्त चर्चा की गई है। सर्विस रोड पर जगह-जगह टूटी सड़क से लेकर ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी युद्ध के कारण आयात और निर्यात में जो मुश्किलें आ रही हैं उन सभी चीजों को साझा किया गया है। इसके साथ ही कुछ जरूरी सुविधाएं जो आईएमटी में होनी चाहिए उसे लेकर भी चर्चा की गई है। इसके अलावा फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमन्त शर्मा ने आईएमटी इंडस्ट्रीज के लिए एफएआई (फ्लोर एशिया रेशियो) की सीमा समाप्त करने के ऐतिहासिक निर्णय पर मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय औद्योगिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा और इससे उद्योगों को विस्तार में बड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान एमएल शर्मा, वीरभान शर्मा, रमेश अरोड़ा, मनोज नगर, दीपक प्रसाद, राजेश शर्मा, योगराज गुप्ता, सतीश सिंघल, सनी सहरावत, आशु लाल आदि उद्यमी मौजूद रहे।