फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर से बाइक व आईफोन चोरी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। बहीन थाना क्षेत्र के गांव नांगल जाट में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए मोटरसाइकिल और महंगा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव नांगल जाट निवासी परताप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 अप्रैल की रात करीब 12 बजे के बाद किसी अज्ञात चोर ने उसके घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से उसकी नई मोटरसाइकिल और एक एप्पल आईफोन लेकर फरार हो गया। सुबह जब परिवार को घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पीड़ित को थाने में शिकायत देने के लिए कहा गया। पीड़ित ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल हाल ही में खरीदी गई थी और उसकी कीमत काफी अधिक है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें