फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आरटीई दाखिले में निजी स्कूलों की मनमानी, अभिभावक दर-दर भटके

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीट अलॉट होने के बाद भी एडमिशन से इनकार, दूर के स्कूल मिलने पर भी उठे सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में आरटीई के तहत दाखिला प्रक्रिया के बीच निजी स्कूलों की मनमानी सामने आ रही है, जिससे अभिभावक परेशान हैं। कई स्कूल सीट अलॉट होने के बावजूद दाखिला देने से मना कर रहे हैं या फिर अभिभावकों को तरह-तरह की बाधाएं बताकर लौटा रहे हैं। शिकायतें बढ़ने पर कई अभिभावक जिला शिक्षा कार्यालय का रुख कर रहे हैं। उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन जानबूझकर दाखिला प्रक्रिया में देरी कर रहा है, जबकि अंतिम तिथि 9 मई नजदीक है।

जानकारी के अनुसार, जिले में आरटीई के तहत नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा-1 के लिए 2317 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 1519 बच्चों को सीट अलॉट की गई है। अब स्कूल स्तर पर गठित समितियां दस्तावेजों की जांच कर रही हैं, जिसके बाद ही प्रवेश की पुष्टि होगी। वहीं, कई अभिभावकों ने यह भी शिकायत की है कि उनके बच्चों को घर से 5 से 10 किलोमीटर दूर स्कूल अलॉट किए गए हैं। नेहरू कॉलोनी निवासी अनीता महतो ने बताया कि उन्होंने एनआईटी स्थित स्कूल के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें पल्ला क्षेत्र का स्कूल आवंटित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ स्कूलों की शिकायतें मिली हैं। आरटीई के तहत दाखिला न देने वाले स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - धीरज सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें