फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निजी कंपनी के अग्निशमन कर्मचारी ने नहर में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीआरएफ ने गांव फतेहपुर बिल्लौच के पास से शव बरामद किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पलवल जिले के धतीर गांव निवासी अग्निशमन कर्मचारी ने सोमवार को गांव सोतई के पास आगरा नहर में कूदकर जान दे दी। मंगलवार सुबह नहर किनारे उसकी बाइक मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की।
एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम गांव फतेहपुर बिल्लौच के पास नहर से उसका शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के भाई मोहित ने बताया कि चाणक्य सेक्टर-58 स्थित जेसीबी कंपनी में अग्निशमन कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिजनों के अनुसार चाणक्य रोजाना करीब 5:30 बजे ड्यूटी खत्म कर घर लौट आता था। सोमवार को वह दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गांव सोतई की तरफ गया था।
विज्ञापन




मोहित ने बताया कि देर शाम चाणक्य ने अपने चचेरे भाई को वीडियो कॉल की थी। बातचीत के दौरान उसने अपने बच्चों का ध्यान रखने की बात कही। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने करीब 1:30 बजे उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह सोतई के पास आगरा नहर किनारे उसकी बाइक खड़ी मिली। इसके बाद पुलिस को उसके नहर में कूदने की आशंका हुई। पुलिस ने एसडीआरएफ को बुलाया। टीम ने देर शाम शव बरामद कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि अभी परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पारिवारिक मामला भी सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं जहां पर बाइक मिली है, उस जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें