फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पैरोल पर घर आए कैदी ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल।
विज्ञापन

कैंप थाना क्षेत्र में हथीन मोड़ स्थित गौरेला मोहल्ला निवासी मंगल सिंह उर्फ बंटी (36) ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, मृतक हत्या के मामले में सजा काट रहा था और 72 दिन की पैरोल पर घर आया हुआ था। आत्महत्या की सूचना मिलते ही कैंप थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई नेपाल सिंह ने बताया कि मृतक के खिलाफ थाना शहर सिटी में हत्या का मामला दर्ज था। 21 सितंबर 2020 को मुकदमा नंबर 496 दर्ज किया गया था। इस केस में अप्रैल 2024 में अदालत ने मंगल सिंह को 20 साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद वह जेल में बंद था। हाल ही में उसे 72 दिन की पैरोल मिली थी और 14 नवंबर 2025 को उसे दोबारा जेल लौटना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के चाचा कंवरपाल ने बताया कि तीन महीने पहले ही मंगल के पिता की मौत हुई थी। परिजनों का कहना है कि मंगल खुद को निर्दोष बताता था। वह कहता था कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया। अदालत से मिली सजा और पिता की मौत के सदमे को वह सहन नहीं कर पाया और इसी मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें