फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ने बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बोर्ड परीक्षाओं में जिले के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने पर हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ने नाराजगी व्यक्त की है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम राठी व प्रदेश कोषाध्यक्ष चतर सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में बहुत से प्राथमिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसकी वजह से प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की कमी हो गई है।

प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा बाल वाटिका से पांचवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हाेंगी। परीक्षाओं में ड्यूटी लगने से प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की परीक्षाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। इसके अलावा प्राथमिक शिक्षकों की बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के रूप में भी लगातार ड्यूटी लगाई जा रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई एवं परीक्षा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चतरसिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों के साथ यह गलत व्यवहार किया जा रहा है। ये शिक्षा बोर्ड की मनमानी एवं तानाशाही है। संगठन के सदस्यों ने बोर्ड परीक्षाओं में लगने वाली ड्यूटी को लेकर विरोध जताया है। सदस्यों ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी पर पुनर्विचार किया जाए नहीं तो संगठन इसको लेकर आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें