फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल में टीबी विभाग तक पहुंचना मुश्किल, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
साइन बोर्डों की कमी से बुजुर्ग व दूरदराज के मरीजों को हो रही परेशानी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में टीबी विभाग तक पहुंचना मरीजों के लिए आसान नहीं है। मुख्य भवन के पीछे स्थित टीबी विभाग तक जाने के लिए मरीजों को अस्पताल परिसर में कई लोगों से रास्ता पूछना पड़ता है। पर्याप्त दिशा-सूचक संकेतक न होने के कारण खासकर बुजुर्ग और दूरदराज से आने वाले मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।


अस्पताल में रोजाना कई ऐसे मरीज भी पहुंचते हैं जिनका इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है, लेकिन वे सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही टीबी की निशुल्क दवाएं लेने के लिए यहां आते हैं। इन मरीजों को भी टीबी विभाग का सही स्थान न पता होने के कारण इधर-उधर भटकना पड़ता है। कई बार शारीरिक रूप से कमजोर मरीजों को लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती है, जिससे उनकी तकलीफ और बढ़ जाती है।
विज्ञापन




बल्लभगढ़ से आए एक मरीज के परिजन ने बताया कि उन्हें विभाग ढूंढने में काफी समय लग गया। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का इलाज बाहर चल रहा है। यहां सिर्फ दवा लेने आए थे, लेकिन विभाग तक पहुंचने के लिए कई लोगों से पूछना पड़ा।



वहीं पलवल क्षेत्र से आई एक महिला ने बताया कि स्पष्ट जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें विभाग तक पहुंचने के लिए कई लोगों से पूछना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमलोग गांव से आते हैं और हमें अस्पताल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अगर सामने बोर्ड लगे हों तो पहली बार अस्पताल आने वालों को भटकना न पड़े।
विज्ञापन




मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन परिसर में स्पष्ट और बड़े दिशा-सूचक बोर्ड लगाए, ताकि टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उपचार और दवा लेने आने वाले मरीजों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उनका कहना है कि बेहतर मार्गदर्शन व्यवस्था से मरीजों का समय बचेगा और अस्पताल की व्यवस्था भी अधिक सुचारु हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें