फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी क्षेत्र की 10 प्रमुख सड़कों को मास्टर रोड के रूप में विकसित करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण कर रहा योजना पर काम, 65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे
विज्ञापन

राहुल राज

फरीदाबाद। शहर के दिल कहे जाने वाले एनआईटी क्षेत्र की सड़कों की तस्वीर बदलने की तैयारी है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की करीब 10 प्रमुख सड़कों को मास्टर रोड के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। करीब आठ किलोमीटर लंबी इन सड़कों को तैयार करने पर लगभग 65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मास्टर रोड बनने के बाद सड़क यातायात के साथ पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। सड़कों के किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित करने के साथ आधुनिक सार्वजनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

एफएमडीए की योजना में हार्डवेयर चौक, व्यापार मंडल, अवंती बाई चौक, चिमनी बाई धर्मशाला रोड, ईएसआई चौक, तिकोना पार्क रोड, भगत सिंह चौक, नीलम चौक, बीके चौक और बाटा चौक समेत एनआईटी की प्रमुख सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों को मास्टर रोड के रूप में विकसित किए जाने से एनआईटी के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और लोगों के आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। सड़क के साथ पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए भी ट्रैक बनाया जाएगा।
विज्ञापन


हर किलोमीटर पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे

मास्टर रोड योजना में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भी सुविधा विकसित करने का प्रावधान किया गया है। एफएमडीए की योजना के अनुसार करीब हर एक किलोमीटर के अंतराल पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इससे एनआईटी क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वाले लोगों को रास्ते में चार्जिंग की सुविधा मिल सकेगी और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

फुटपाथ और साइकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा

मास्टर रोड की योजना में सिर्फ वाहनों की आवाजाही को बेहतर करने पर ही जोर नहीं दिया गया है। सड़क के दोनों ओर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित और चौड़े फुटपाथ बनाए जाएंगे। वहीं, साइकिल चालकों के लिए मुख्य सड़क से अलग समर्पित साइकिल ट्रैक विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही सड़क के किनारे ग्रीन बेल्ट भी विकसित की जाएगी। इससे पैदल चलने वालों और साइकिल सवारों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलने के साथ सड़क का स्वरूप भी बेहतर होगा।

ग्रीन बेल्ट से सुधरेगा सड़क का स्वरूप

मास्टर रोड के निर्माण के दौरान भूमिगत यूटिलिटी डक्ट विकसित किया जाएगा। इसमें बिजली की हाई और लो टेंशन लाइन, टेलीकॉम और फाइबर ऑप्टिक केबल और गैस पाइपलाइन जैसी सेवाओं को भूमिगत किया जाएगा। इसके साथ ही सीवरेज नेटवर्क को भी व्यवस्थित किया जा रहा है। इससे भविष्य में बिजली, पानी, सीवर या टेलीकॉम लाइन डालने के लिए बार-बार नई सड़क खोदने की जरूरत नहीं होगी। मास्टर रोड के किनारे ग्रीन बेल्ट भी विकसित की जाएगी। इससे सड़क का सौंदर्यीकरण होने के साथ पैदल यात्रियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन




वर्जन


एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की 10 सड़कों को मास्टर रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। इन सड़कों का सर्वे पूरा हो चुका है और फिलहाल अंतिम बजट तैयार किया जा रहा है। बजट प्रक्रिया पूरी होते ही टेंडर आदि की कार्रवाई के बाद जल्द काम शुरू कराया जाएगा।- केएस पठानिया, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें