फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मनरेगा में बदलाव के खिलाफ 25 को विधानसभा घेराव की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा तय की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। मनरेगा योजना में किए गए बदलावों के विरोध में प्रस्तावित हरियाणा विधानसभा घेराव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को फरीदाबाद स्थित मैगपाई पर्यटन स्थल पर आयोजित बैठक में प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा तय की और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मनरेगा का मूल उद्देश्य ग्रामीण मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना था, लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा किए जा रहे संशोधनों से मजदूर वर्ग पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना के स्वरूप में बदलाव से बड़ी संख्या में श्रमिकों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। कांग्रेस इस मुद्दे पर शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावी विरोध दर्ज कराएगी।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता मनरेगा बचाओ संग्राम के हरियाणा समन्वयक लखन कुमार सिंगला ने की। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को कांग्रेस कार्यकर्ता हरियाणा कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए विधानसभा तक जाएंगे और वहां प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश भर से पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

नेताओं ने कहा कि फरीदाबाद समेत सभी जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की गईं और जिलास्तर पर समन्वय मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश और जिला स्तर के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह मजदूरों के हितों से जुड़े इस मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बनाए रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें