फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूरजकुंड मेले की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार लगभग 1300 स्टॉल लगाए जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। पर्यटन विभाग की ओर से तैयारियां और तेज कर दी हैं। मेले में देश- विदेश से कई लोग अपने देश की संस्कृति, कला और विरासत को दर्शाने के लिए पहुंचते हैं। इस बार भी कई देशों के लोग अपनी परंपरा, परिधान सहित अन्य सामग्री लेकर मेले में पहंचेंगे, जोकि पर्यटकों को काफी पसंद आने वाला है।

सूरजकुंड मेले में घाना, नाइजीरिया, युगांडा, इजिप्ट, बांग्लादेश, अफगानिस्तान सहित कई देश के लोग अपने देश में बने उत्पाद लेकर यहां पहुंचते हैं, जोकि लोगों को काफी पसंद आते हैं। इस बार स्टॉल बढ़ा दिए गए हैं । इस बार लगभग 1300 स्टॉल लगाए जाएंगे। जहां बड़ी संख्या में विदेशी अपने उत्पाद बेचेंगे। पर्यटकों के लिए मेले में हर स्टॉल पर हर चीज आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। इससे लोगों में काफी उत्साह देखने को मिलेगा और लोग जमकर खरीददारी भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही मेले में पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध संस्कृति और विविध परंपराओं को जानने का अवसर मिलेगा। मेले में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम राज्यों के धार्मिक स्थलों को देखने का मौका मिलेगा। मेले में पर्यटक इन राज्यों की कला, संस्कृति, और पारंपरिक खान-पान से रूबरू हो सकेंगे। पर्यटन विभाग इस बार मेले को और भी ज्यादा भव्य बनाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें